फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से नहर में उतरा रहा शव, पुलिस ने नहीं ली सुध

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। मिर्जापुर निचली गंगा नहर में तीन दिन से युवक का शव उतरा रहा है। यहां लोगों की भीड़ लग रही है। पुलिस चुप्पी साधे है। अभी तक सुध नहीं ली है।
विज्ञापन

इलाके की चौकी सकरावा के ग्राम मिर्जापुर के पास स्थित निचली गंग नहर के पुल के नीचे लगभग 30 साल के युवक का शव उतराने का वीडियो बनाकर राहगीर ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों का कहना है युवक का शव पिछले तीन दिन से नहर के पानी में उतरा रहा है। दिन में कई बार पुलिस और 112 नंबर गाड़ी पुल से गुजरती है। पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। वहीं आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों की भीड़ लग रही है। मृतक के शरीर पर नीले रंग का अंडरवियर है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि वीआईपी ड्यूटी में होने के कारण मामले की जानकारी नहीं है। वह सौरिख के प्रभारी निरीक्षक से जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें