काव्या सिंह को युवा पुरस्कार देते जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के पं. सुंदरलाल मेमोरियल स्नातकोत्तर डिग्री कालेज में यूनिटी फाउंडेशन की ओर से जिला युवा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने समाजसेवी काव्या सिंह को सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि आप भी आगे चलकर जिला युवा पुरस्कार विजेता बन सकते हैं। सभी में यह क्षमता होती है। जरूरत होती है अपनी क्षमता को आंकते हुए विकास करने की। आप लक्ष्य बनाकर कार्य करें तो सफलता निश्चित मिलेगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मेजर नवीन चंद टंडन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर शशि प्रभा अग्निहोत्री ने की। संचालन का दायित्व डॉ. अमरनाथ दुबे ने संभाला। मंच पर डॉक्टर अजय सिंह, लेफ्टिनेंट डॉ. सुरेंद्र कुमार, अनिल द्विवेदी ने अपने संबोधन में युवाओं को बड़ा लक्ष्य लेकर चलने के लिए प्रेरित किया। यूनिटी फाउंडेशन के सचिव शिवांग श्रीवास्तव ने फाउंडेशन की तरफ से बच्चों को निशुल्क पढ़ा रहे ग्राम शिक्षकों का भी सम्मान किया। इस मौके पर आफताब खान, जानू सिंह, धीरज पाल, निखिल पांडे आदि भी रहे।