जिला अस्पताल में पहले अल्ट्रासाउंड के लिए धक्कामुक्की करते मरीज और तीमारदार।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिला अस्पताल में पहले अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों और तीमारदारों में धक्कामुक्की हुई। बाद में कर्मचारी ने सभी के पर्चे जमा कर विवाद सुलझाया।
जिला अस्पताल में मरीजों के अलावा गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। यहां अधिक मरीज पहुंचते हैं। 50 से 60 लोगों के पहुंच जाने से भीड़ लग जाती है। हर मरीज और तीमारदार पहले अल्ट्रासाउंड कराना चाहता है। इससे कि वह जांच रिपोर्ट दिखा कर उपचार ले सके। मंगलवार को अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष पूरी तरह से भरा था। मरीज अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कक्ष के गेट पर खड़े थे। गेेट खुलते ही पर्चा कर्मचारी को देने के साथ ही महिलाएं धक्कामुक्की करते हुए कक्ष में घुसने का प्रयास करने लगीं। कर्मचारी ने रोका तो यह बिगड़ गईं। कई मरीज और तीमारदार आपस में तू-तू, मैं-मैं करने लगे।
हंगामा होते देख कर्मचारी ने सभी के पर्चे जमा करा लिए। इसके बाद एक-एक का नाम पुकार कर अल्ट्रासाउंड के लिए बुलाया जाता रहा। वहीं सीएमएस डॉ. शक्ति बसु का कहना है कि अल्ट्रासाउंड के लिए अधिक लोग पहुंच रहे हैं। भीड़ से कार्य में देरी होती है।