फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिबरामऊ सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग होनी है। इस सीट से कांग्रेस के अलावा सभी ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। अब नामांकन में सिर्फ दो दिन बचे हैं लेकिन कांग्रेस के पत्ते अभी खुलने का इंतजार है।
विज्ञापन

इस सीट से टिकट पाने के लिए विनोद दुबे, विजय मिश्रा, सरफराज हुसैन, उनकी पत्नी, तारिक वशीर, चिंटू पाल ने आवेदन किया था। सूत्रों के मुताबिक छिबरामऊ सीट से कांग्रेस के किसी वीआईपी नेता के चुनाव लड़ने की आशंका जताई जा रही है। कई कांग्रेसियों ने सोशल मीडिया पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की बेटी के छिबरामऊ सीट से चुनाव लड़ने की पोस्टें डाली हैं। हालांकि अभी तक पार्टी हाईकमान ने किसी नाम की घोषणा नहीं की है।
वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल का कहना है कि प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गए हैं, जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं की मांग के अनुसार ही टिकट दिए जाने की मांग उन्होंने पार्टी हाईकमान से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें