फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से पूर्व कमिश्नर असीम दाखिल किया पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। भाजपा से पूर्व कमिश्नर असीम अरुण समेत छह निर्दलीय प्रत्याशियों ने शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान नामांकन परिसर में पूर्व कमिश्नर को देखने लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारी उत्सुक दिखे। इसके अलावा सदर विधानसभा क्षेत्र से तीन, छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र से दो और तिर्वा विधानसभा से एक नामांकन पत्र दाखिल हुए।
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पूर्व कमिश्नर असीम अरुण ने प्रस्तावक रामशंकर के साथ एक सेट दाखिल किया। नामांकन से पूर्व असीम ने अपने परिजनों से बातचीत की और शुभ मुहूर्त में घर से निकले। निर्दलीय प्रत्याशी सरायमीरा क्षेत्र के आंबेडकरनगर निवासी राज कठेरिया ने एक सेट नामांकन दाखिल किया। निर्दलीय प्रत्याशी राज कठेरिया ने एलएलबी तक पढ़ाई की है और सिखवापुर गांव निवासी निर्दलीय प्रत्याशी सुनील कुमार ने एक सेट दाखिल किया। छिबरामऊ विधानसभा में वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के प्रत्याशी कटरा मोहल्ला निवासी लालू यादव ने भी नामांकन दाखिल किया। इब्राहिमगंज मोहल्ला निवासी निर्दलीय प्रत्याशी अमोल दीक्षित पेशे से निजी शिक्षक हैं, अमोल की पत्नी भी शिक्षिका हैं। अमोल दीक्षित ने भी शनिवार को नामांकन कराया। तिर्वा विधानसभा से कानपुर देहात के रसूलाबाद थानाक्षेत्र के जूडा निवादा निवासी राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के प्रत्याशी अरविंद सिंह ने नामांकन दाखिल किया।
पूर्व कमिश्नर असीम अरुण के पास लखनऊ स्थित छह बैंक खातों में करीब 44 लाख 54 हजार 686 रुपये, एक टाटा इंडगो कार कीमत तीस हजार, एक टाटा नैनो कार कीमत दस हजार, दस ग्राम सोना कीमत साठ हजार और 12 हजार रुपये नगद है। पत्नी ज्योत्सना के तीन बैंक खातों में एक करोड़ 35 लाख 66 हजार 931 रुपये, 140 ग्राम सोना कीमत पांच लाख रुपये हैं। अरुण ने यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कंबोलिया कनाडा से मास्टर इन पब्लिक पॉलिसी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें