फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे वर्ष अमृत महोत्सव मनाएगी। भाजयुमो प्रदेश मंत्री सौरभ भूषण शर्मा, क्षेत्रीय मंत्री सौरभ पटेल, भाजयुमो जिला संयोजक अभिमन्यु सिंह ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी रूपरेखा बनाई गई। साथ ही कार्यक्रम के बाद जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

बैठक में 15 अगस्त से होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। बताया गया कि 15 अगस्त को जिले के प्रत्येक मंडल में एक साथ ध्वजारोहण कार्य किया जाएगा। इस दौरान शहीदों को नमन करते हुए आजादी के संबंध में लोगों को जानकारी दी जाएगी। 16 से 18 अगस्त तक पैदल व बाइक यात्रा एक जिले से दूसरे जिले में जाएगी। वहां अमृत महोत्सव कार्यक्रम होगा।
इसी तरह मैराथन या बाइक यात्रा के मार्ग पर मोदी सरकार के विकास कार्यों से संबंधित होर्डिंग लगाकर प्रचार प्रसार किया जाएगा। इस तरह के कार्यक्रम 15 अगस्त 2022 तक चलते रहेंगे। बैठक में मंगलम पांडेय, निहाल, विशाल शुक्ला, श्याम ठाकुर, दीपक गुप्ता, आकाश दुबे, प्रदीप कश्यप, मोहित सिंह, घनश्याम राजपूत, आशीष सविता, छोटू कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें