फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल, सिलिंडर ने लगाई महंगाई में आग

विज्ञापन
पंप पर पेट्रोल लेने के लिए लगी ग्राहकों की भीड़। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। पेट्रोल शतक पार होने के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा। डीजल शतक की राह पर है। रसोई गैस सिलिंडर भी कुछ कम नहीं। इन तीनों ने नौकरीपेशा की जेब, गृहिणी के बजट में महंगाई की आग लगा दी है। किसान भी परेशान हैं। अब डेढ़ गुने दाम खर्च कर जुताई व फसल के लिए पानी का बंदोबस्त कर रहे हैं। बाहर से आने वाले माल का भाड़ा भी अधिक हो गया है। इससे किराना से लेकर अन्य सामान के दामों में उछाल है।
विज्ञापन

पेट्रोल 101 रुपये से पार होकर 102 की ओर बढ़ रहा है। डीजल 93 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। रसोई गैस सिलिंडर नौ सौ रुपये के पार है। ऐसे में किसान और आम नागरिक सभी परेशान हैं। महंगाई का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। इन्हें महंगा पानी लेकर जुताई करनी पड़ रही है। खाद पहले से अधिक दाम में बेची जा रही है। इस अनुपात में फसलों का मूल्य नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें