फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा जारी रखने का लिखित आश्वासन मिला, स्वास्थ्य कर्मियों ने ली राहत की सांस, पदों पर असमंजस बरकरार

विज्ञापन
जानकारी देते सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर के सौ शय्या अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को 24 घंटे बाद सीएमएस ने सेवा जारी रखने का पत्र थमा दिया। इससे पैरामेडिकल स्टाफ ने राहत की सांस ली है। वहीं स्टाफ नर्स के पदों को लेकर असमंजस बरकरार है।
विज्ञापन

पांच अक्तूबर के बाद से सौ शय्या अस्पताल में कार्यरत पैरामेडिकल स्टाफ की सेवाआें को लेकर संशय है। स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों ने डीएम से लेकर सीएमओ तक आवाज उठाई थी। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि स्टाफ नर्स के शासन से 15 पद मंजूर हैं। महिला और पुरुष सहित 27 स्टाफ नर्स हैं। अब सेवा प्रदाता कंपनी का टेंडर बदल जाने से इन पर सेवा समाप्ति की तलवार लटक गई है।
सोमवार को सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक कर सभी की स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने का आश्वासन दिया था। 24 घंटे बाद भी लिखित में देने की मांग पूरी नहीं हुई। इससे मंगलवार को फिर स्वास्थ्य कर्मियों ने आवाज बुलंद की। इस पर सीएमएस ने सेवा जारी रखने के लिए लिखित आश्वासन दे दिया। इससे स्वास्थ्य कर्मियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि संख्या को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि अस्पताल में कार्यरत किसी भी स्वास्थ्य कर्मी की सेवा समाप्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें