फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्लेदार का शव रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
तहसीलदार से हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगाते परिजन। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। मंडी के पास जीटी रोड पर बुधवार शाम कार की टक्कर से पल्लेदार की मौत हो गई। गुरुवार को पल्लेदारों ने मंडी के बाहर जीटी रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। पल्लेदार मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे। तहसीलदार ने इन्हें समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

कालीनपुर्वा निवासी राम सिंह (55) मंडी समिति में पल्लेदारी करते थे। बुधवार शाम छह बजे के बाद वह घर जाने के लिए मंडी से निकले थे। मंडी गेट से बाहर जीटी रोड पर तेज रफ्तार कार ने राम सिंह की साइकिल में टक्कर मार दी। अन्य पल्लेदारों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय मंधना में रामसिंह ने दम तोड़ दिया। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।
गुरुवार सुबह साथी की मौत की खबर पर मंडी में काम बंद कर पल्लेदार जिला अस्पताल पहुंच गए। इन्होंने मृतक पल्लेदार के परिजनों को आर्थिक सहायता की मांग को लेकर बलही गांव के बाहर जीटी रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने समझाया। पल्लेदार नहीं माने। इसके बाद सदर तहसीलदार रामशंकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। बेटे बलवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दिन भर मक्का लदे ट्रैक्टर मंडी में खड़े रहे। शाम को पल्लेदार के मंडी पहुंचने पर ट्रैक्टरों से मक्का उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें