फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से गर्भवती लापता, मायके पक्ष ने लगाया आरोप

विज्ञापन
महिला पुलिस से शिकायत करते मायके पक्ष के लोग। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। इलाके के ग्राम कुंअरपुर बनवारी से नौ दिन पहले गर्भवती विवाहिता लापता हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने आत्महत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कुंअरपुर बनवारी निवासी विनय शर्मा की गर्भवती पत्नी जसोदा उर्फ पूजा 27 जुलाई की देर शाम अपने घर से लापता हो गईं। इसमें देवर विपिन कुमार ने 30 जुलाई को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस तलाश कर रही है। विवाहिता के भाई हरीराम शर्मा (निवासी ग्राम मोहनपुर, थाना गुरसहायगंज) ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि 27 जुलाई की देर शाम बहन के ससुर रामरतन ने फोन कर जसोदा के आत्महत्या करने की सूचना दी थी। वह अपने परिजनों के साथ ससुराल पहुंचे। यहां बहन नहीं मिली। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि देवर की तहरीर पर विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी। तलाश के लिए सर्विलांस सेल की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

24 जुलाई को जसोदा की मां की हुई थी बात
जसोदा की मां चमेली देवी ने बताया कि 24 जुलाई को फोन पर बेटी से बात हुई थी। बेटी ने ससुराल पक्ष पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया था। इसके बाद फोन कट गया। फिर बात नहीं हो सकी। मां के मुताबिक बेटी की शादी 2016 में विनय शर्मा के साथ हुई थी। बेटी ने पति के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। सुलह समझौता के बाद दोनों साथ रहने लगे। इसके बाद भी बेटी परेशान रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें