फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में लोकतंत्र नहीं, योगी का लूटतंत्र : कश्यप

विज्ञापन
No democracy in the state, Yogi's loot system: Kashyap - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। समाजवादी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन व सामाजिक न्याय यात्रा पूर्वांचल, बुंदेलखंड के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश होते हुए जिले में पहुंची। विधान परिषद सदस्य डॉ. राजपाल कश्यप ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए करारे प्रहार किए।
विज्ञापन

सपा एमएलसी व समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप का कार्यकर्ताओं ने सांई मीर कालेज के पास चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। डॉ. कश्यप ने कहा कि प्रदेश में किसानों, अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय हुआ है। किसान, नौजवान परेशान है। महंगाई चरम सीमा पर है और आरक्षण व संविधान को खत्म किया जा रहा है। बेरोजगारी में प्रदेश नंबर वन हो गया है।
प्रदेश में लोकतंत्र नहीं, योगी का लूटतंत्र है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में पिछड़ों की भारी संख्या उमड़ रही है। प्रदेश की जनता प्रचंड बहुमत से अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बेताब है।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य का पूर्वी बाईपास व सौरिख तिराहे पर भी जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान, महासचिव रामप्रकाश, मोहित यादव, मनीष शाक्य, आलोक दुबे, सुभाष कश्यप, ब्रजेश बाल्मीकि, राजेश शाक्य, पूरन सिंह, कुलदीप यादव, देवेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, अनुज शाक्य सहित कई सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें