फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से ट्रक में सवार नौ श्रमिक झुलसे, आग की चपेट में आकर धू-धूकर जला ट्रक

विज्ञापन
करंट से जला ट्रक। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। धान की भूसी लादते समय बिजली तार छू जाने से ट्रक करंट की चपेट में आ गया। इससे भूसी लाद रहे नौ श्रमिक झुलस गए। स्थानीय लोगों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। ट्रक जल गया।
विज्ञापन

इटावा जिले के व्यापारी ने ऐमा गांव में लगी धान चक्की से भूसी खरीदी थी। मंगलवार को इटावा के नगलामई निवासी मुकेश पुत्र देशराज, सत्यप्रकाश पुत्र जगदीश, रोशनलाल पुत्र मुंशीलाल, रामकुमार पुत्र जगदीश चंद्र, राजू पुत्र रामसनेही, मुकेश पुत्र रामस्वरूप, लक्ष्मण पुत्र सोनेलाल, रामवीर पुत्र बालेश्वर और शिकोहाबाद के नई बस्ती निवासी राजवीर पुत्र छोटेलाल ट्रक पर भूसी लाद रहे थे।
इस दौरान चालक ने ट्रक को आगे बढ़ाकर मोड़ने का प्रयास किया। तभी ऊपर से गुजरी एचटी लाइन का तार ट्रक में छू गया। इससे भूसी लादने वाले श्रमिक करंट की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहीं करंट से ट्रक में आग लग गई। यह पूरी तरह जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें