फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: युवती से छेड़छाड़, सिगरेट से दागे हाथ, शिकायत पर तेजाब डालकर चेहरा बदसूरत करने की दी धमकी

Mon, 25 Oct 2021 09:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

कन्नौज जिले में युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। युवकों की हरकत से भयभीत छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के छिबरामऊ में रिश्तेदारी में रहकर पढ़ाई कर रही युवती के साथ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। सिगरेट से हाथ दाग दिए। शिकायत करने पर तेजाब डालकर चेहरा बदसूरत करने की धमकी दी।
विज्ञापन


छात्रा ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गुहार लगाई है। नगर के एक गांव में छात्रा मामा के यहां रहती है। वह कक्षा 11 में पढ़ रही है। छात्रा ने बताया कि वह रोज की तरह 23 अक्तूबर को विशुनगढ़ रोड स्थित रामलीला मैदान में दौड़ लगाने गई थी।

यहां कुछ युवकों ने पकड़ लिया। छेड़छाड़ करते हुए मारपीट कर दी। विरोध करने पर जलती हुई सिगरेट से हाथ दाग दिए। दुष्कर्म की नीयत से पकड़कर ले जाने लगे। राहगीरों के आ जाने पर तेजाब डालने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन


युवकों की हरकत से भयभीत छात्रा सोमवार को कालेज खुलने के बाद भी पढ़ाई के लिए नहीं जा सकी। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलते ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें