फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक खाद दुकान का लाइसेंस निरस्त, तीन को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में खाद की किल्लत के बीच निजी उर्वरक दुकानदार काला बाजारी कर रहे हैं। अधिक दाम पर खाद बेचने के मामले में कृषि अधिकारी ने एक दुकान का लाइसेंस निरस्त किया। वहीं तीन को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार को रविवार को शिकायत मिली कि राधेश्याम एजेंसी कन्नौज में खाद की कालाबाजारी हो रही है। जिस पर उन्होंने छापा मारा। जांच में शिकायत सही पाई गई। इस पर राधेश्याम एजेंसी का लाइसेंस निरस्त किया गया। वहीं उन्होंने साईं ट्रेडर्स तिर्वा, शंकर ट्रेडर्स कन्नौज और राधेश्याम खाद भंडार नजरापुर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसानों से अधिक मूल्य पर खाद बिक्री करने वाले दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। किसानों से उन्होंने अपील किया है कि अगर कोई दुकानदार अधिक रेट पर खाद बिक्री करता है तो इसकी शिकायत करें।
विज्ञापन

कन्नौज। जिले में खाद की बड़ी रेक सोमवार को समितियों में पहुंचेगी। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि फर्रुखाबाद से 2500 एमटी एनबीके, 1200 एमटी एनपीके, 700 एमटी डीएपी की खेप आएगी। सभी किसानों से अपील है कि एक एकड़ में केवल एक या दो बोरी डीएपी का ही प्रयोग करें। इसके साथ एनपीके और सिंगल सुपर फास्फेट(एसएसपी) का प्रयोग करें। इससे बेहतर पैदावार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें