फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा तैरकर हरदोई जा रहे दो दोस्त बाढ़ में फंसे

विज्ञापन
ganga - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। गंगा नदी तैरकर हरदोई जा रहे दो दोस्त बाढ़ के चलते गहरे पानी में फंस गए। किसी तरह एक टापू पर पहुंच कर दोनों दोस्तों ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया। बचाव की आवाजें की सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। करीब तीन घंटे चले बचाव कार्य के बाद दोनों को सकुशल गंगा के बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली के नौधना सराय प्रयाग निवासी अमित कुमार और छिबरामऊ के कुंवरपुर बनवारी निवासी शंकर बाथम दोस्त है। कुछ दिन पूर्व हरदोई में रहने वाले दोस्त धीरेंद्र की मौत हो गई थी। शनिवार को धीरेंद्र की तेरहवीं संस्कार था। दोनों को धीरेंद्र के घर जाना था लेकिन रात करीब आठ बज जाने के कारण दोनों रामपुर बुढ़िया गांव के सामने गंगा नदी किनारे पहुंच गए और गंगा नदी में छलांग लगाकर तैरकर दोनों हरदोई की ओर जाने लगे।
गंगा में बाढ़ आने के कारण पानी अधिक होने के साथ तेज बहाव के चलते दोनों बहने लगे। किसी तरह शंकर और अमित एक टापू पर पहुंचे। यहां खड़े होकर चीख-पुकार करने लगे। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी नौरंगपुर चौकी प्रभारी मनोज पांडेय को दी। इससे नाव लेकर कुछ गोताखोरों के साथ चौकी प्रभारी रात करीब 11 बजे टापू पर पहुंचे दोनों को सकुशल बाहर निकाल कर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें