फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में असीम अरुण को मिल सकता है सरकार से कैबिनेट मंत्री का गिफ्ट

विज्ञापन
kannauj,kannauj news - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। होली के दौरान नवनिर्वाचित विधायक असीम अरुण को कैबिनेट मंत्री के दर्जे से नवाजा जा सकता है। उनकी पहचान ईमानदार और बेदाग छवि की रही है। मंत्री बनाने को लेकर चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है। खास बात यह है कि सदर सीट लगातार चार बार से सपा के खाते में रही थी, जिसे भाजपा ने छीन लिया है।
विज्ञापन

जनवरी में पुलिस कमिश्नर की नौकरी से वीआरएस लेने वाले असीम अरुण के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद से ही भाजपा सरकार बनने पर मंत्री बनाने की चर्चाएं होने लगी थीं। 10 मार्च को मतगणना में सदर सीट से असीम अरुण ने चुनाव जीत भी लिया। इससे भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गई है। करीब दो दशक बाद सदर सुरक्षित सीट पर भगवा फहराया है। गंभीर व ईमानदार छवि के अधिकारी होने के दौरान असीम अरुण सुर्खियों में रहे हैं। चुनाव में उनकी शालीनता ने भी लोगों को कायल किया है। इसके अलावा सदर सीट की जीत भी बड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें