फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो एसीएमओ की टीम करेगी सौ शैया मामले की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के सौ शैया अस्पताल से निकाले गए स्वास्थ्य कर्मियों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले की जांच के लिए सीएमओ ने दो एसीएमओ की कमेटी बनाई है। यह कमेटी स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती से लेकर निकाले जाने तक की प्रक्रिया की जांच करेगी। कमेटी को जांच रिपोर्ट रविवार तक देनी है।
विज्ञापन

नगर के सौ शैया अस्पताल से निकाले गए पुरुष व महिला स्टाफ नर्स बुधवार को जिला मुख्यालय में सीएमओ डॉ. विनोद कुमार से मिले थे और उनको ज्ञापन देकर अस्पताल प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों की जांच के लिए सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. डीके आर्या व एसीएमओ डॉ. जेजे राम की टीम बनाई है। यह टीम स्वास्थ्य कर्मियों की अस्पताल में भर्ती की वजह, भर्ती के समय सृजित पदों की संख्या, स्वास्थ्य कर्मियों को निकाले जाने का कारण, निकालने से पहले स्वास्थ्य कर्मियों को कोई नोटिस दिया गया था या नहीं, इसकी जांच करेगी। निकाले गए स्वास्थ्य कर्मियों की सेवाओं से क्या अस्पताल प्रशासन संतुष्ट नहीं था, इस पर भी टीम गहनता से जांच करेगी। टीम को जांच पूरी करने के लिए रविवार तक का समय दिया गया है। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती से लेकर निकाले जाने तक की प्रक्रिया की जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा।
अपर महानिदेशक तक पहुंचा मामला
सौ शैया से निकाले गए स्वास्थ्य कर्मियों का मामला कानपुर में अपर महानिदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थय सेवाएं) तक भी पहुंच चुका है। अपर महानिदेशक ने सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी से फोन कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली और जल्द से जल्द इस मामले को निपटाने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कानपुर में उनकी अपर महानिदेशक के साथ बैठक है, जिसमें सौ शैया अस्पताल के मामले पर भी वार्ता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें