फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़। पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार रात खेत में फसल रखा रहे किसान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चंदौआ गांव निवासी बेचेलाल ने बताया कि उसके पुत्र दयाशंकर के साथ गांव के तीन युवकों ने दो माह पूर्व मारपीट की थी। युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोपी जेल भी गए थे। यही वजह है कि रात के समय जब उसका पुत्र खेत पर फसल रखवाली करने गया था, वहीं पर सोते समय इन युवकों ने पुराने मुकदमे की रंजिश को लेकर धारदार हथियारों से लैंस होकर जानलेवा हमला कर दिया। उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। थाना प्रभारी रुद्रप्रताप नारायण त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें