कन्नौज। मंडी शुल्क और बढ़े जीएसटी को कम कराने के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। कहा कि यदि ऐसा न हुआ तो व्यापारियों के सामने दिक्कत आ जाएगी।
व्यापारियों की अगुवाई व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामजी अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा कि जो व्यापारी हित की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा। केंद्र सरकार ने रेडीमेड, फुटवियर और अन्य घरेलू सामान पर जीएसटी पांच से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दी है। मंडी शुल्क भी बढ़ा दिया गया है। व्यापारियों ने मंडी शुल्क और बढ़ाए जीएसटी को कम करने की मांग की। ज्ञापन देने समय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अरविंद दुबे, प्रदेश मंत्री प्रकाश अग्रवाल, जिला महामंत्री सुशील दुबे, प्रदीप शंकर दुबे, रतन गुप्ता, नगर महामंत्री मुन्ना भी मौजूद रहे।