फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई एडवांस में जिले के तीन छात्रों को मिली सफलता

विज्ञापन
शिवम - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल के तीन छात्रों को जेईई एडवांस में सफलता मिली है। इस पर परिवार के लोगों ने खुशी जताई है। शनिवार को जारी रिजल्ट में स्कूल के छात्र शिवम प्रजापति ने 12564 वीं और दीपांकर दयाल ने 2105 वीं रैंक हासिल की है। शिवम के पिता प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं।
विज्ञापन

दीपांकर के पिता चकबंदी लेखपाल हैं। वहीं दोनों की मां गृहिणी हैं। स्कूल के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ने परीक्षा की ऑनलाइन और ऑफलाइन तैयारी की थी।
कन्नौज। शहर के मोहल्ला कृष्णा नगर सरायमीरा निवासी उज्ज्वल माथुर का चयन आईआईटी जेई एडवांस में चयन हो गया है। उन्होंने सामान्य वर्ग में 1758 रैंक व एससी वर्ग में 26 रैंक हासिल की है। पिता रणधीर सिंह वकील हैं और मां नीरा चौधरी नजरापुर में प्रधानाध्यापक हैं। उज्ज्वल ने हाईस्कूल की शिक्षा बरेली व इंटरमीडिएट की कोटा राजस्थान से ली है।

दीपांकर - फोटो : KANNAUJ

 

उज्जवल को मिठाई खिलाते माता-पिता। - फोटो : KANNAUJ

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें