तेराजाकेट। आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती धात्री महिलाओं को राशन न मिलने की शिकायत की जांच करने पहुंचीं सीडीपीओ के सामने हंगामा हुआ। सीडीपीओ ने बताया कि केंद्र पर 174 गर्भवती धात्री पंजीकृत हैं। राशन 74 के हिसाब से भेजा जा रहा है।
तालग्राम ब्लाक के इंदुइयागंज निवासी वीरेंद्र सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत महिलाओं व बच्चों को राशन न मिलने की शिकायत की थी। शुक्रवार को सीडीपीओ पूजा सिंह और सुपरवाइजर ममता देवी ने शिकायत की जांच की। सीडीपीओ ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के अलावा केंद्र पर 55 तीन से छह वर्ष के लाभार्थी पंजीकृत हैं। 30 का राशन आ रहा है। गर्भवती धात्री को एक किलो दाल, पांच सौ ग्राम रिफाइन, वहीं तीन से छह वर्ष के लाभार्थी को पांच सौ ग्राम दाल दी जाती है। बाद में सीडीपीओ ने समूह व महिला लाभार्थियों के साथ बैठक की।
उन्होंने केंद्र पर मिलने वाली सामग्री, बच्चों का वजन व लंबाई की माप कराई। आयरन व कैल्शियम की टेबलेट लेने की सलाह दी। महिलाओं को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए भी जागरूक किया। सीडीपीओ ने बताया कि जांच के दौरान कुछ लोग हंगामा करते हुए वीडियो बनाते रहे, इससे काफी परेशानी हुई।