फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी शुल्क बचाने में बाहर बिक रहा अनाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मंडी के बाहर अनाज बिकने पर आढ़तियों ने मंडी कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इसको लेकर हंगामा किया। कहा कि मंडी के अंदर अनाज की खरीद पर शुल्क देना पड़ता है। इससे कुछ लोग मंडी के बाहर अनाज की खरीद कर रहे हैं। इसका आढ़तियों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

बिना मंडी शुल्क के बाहर हो रही अनाज की बिक्री से आढ़ती परेशान हैं। मंडी से अधिक भाव पर मक्का और अन्य जिंसों की खरीद की जा रही है। इन्हें मंडी शुल्क नहीं देना पड़ रहा है। शुक्रवार को मक्का से लदी कई ट्रैक्टर ट्राली मंडी पहुंचीं। भाव के लिए आढ़तियों से बात हुई। इसी बीच कुछ व्यापारियों ने मंडी के बाहर किसान से अधिक भाव में मक्का की खरीद कर ली। इसकी जानकारी पर व्यापारी मंडी कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
आरोप लगाया कि इस तरह मंडी में बैठे आढ़तियों का व्यापार प्रभावित हो जाएगा। मंडी के बाहर बैठने वाले मुनाफा कमाएंगे। इन्हें किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। इससे वह मंडी से ज्यादा भाव पर अनाज खरीद लेते हैं। इस भाव से मंडी के आढ़ती के खरीद करने पर दिक्कत होगी। इसको लेकर आढ़ती रामू गुप्ता ने मंडी कार्यालय पर हंगामा काटा। मंडी कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि किसान के अनाज को मंडी में बोली लगवा कर बिकवाया जाए। ऐसा न होने पर किसान मंडी में अनाज लेकर आना बंद कर देंगे। इस पर मंडी के वरिष्ठ लिपिक देवेंद्र निगम का कहना है कि किसान स्वतंत्र हैं। वह जहां चाहें, अनाज बेच सकते हैं। मंडी कर्मी इसमें कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन

मंडी के वरिष्ठ लिपिक देवेंद्र निगम का कहना है कि मंडी में नियमित पांच से 10 ट्राली अनाज आता है। कुछ किसान मंडी में तो कुछ बाहर बेचते हैं। मंडी में अनाज की बिक्री होती है तो इसका फायदा सीधे सरकार को होता है। बाहर बिकने पर सरकार को कोई लाभ नहीं होता है।
मंडी के बाहर किसानों का अनाज खरीदे जाने पर रोक लगाने की मांग व्यापारी पहले भी कर चुके हैं। शासन का निर्देश होने से व्यापारी इस मामले में सफल नहीं हो सके। इससे मंडी के बाहर आढ़त चलाने वाले लोगों को लाभ हो रहा है। वह बाहर अनाज खरीद कर लाभ कमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें