फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड का दूसरा डोज न लेना बन सकती है बड़ी भूल- डॉ. गीतम

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। उतना ही जरूरी यह भी है कि यदि आपने पहली डोज लगवा ली है तो दूसरी भी जरूर लगवाएं। दूसरी डोज तय समय पर न लगवाना जीवन की बड़ी भूल बन सकती है। यह कहना है जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.गीतम सिंह का।
विज्ञापन

डॉ.सिंह ने कहा कि कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज से वंचित लोग जल्द से जल्द टीका लगवा लें। टीकाकरण के लिए केवल अभियान का इंतजार न करें। जिले के सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रतिदिन टीकाकरण किया जाता है। जिस तारीख को दूसरी डोज लगनी हो उस दिन नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर वैक्सीन जरूर लगवाएं।
जिला वैक्सीन प्रभारी इरशाद वेग ने बताया कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। यह बार-बार नए वैरिएंट के रूप में वापस आने की लगातार कोशिश कर रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिले में 11,995 लोगों का टीकाकरण हुआ। इसमें 7,200 लोगों ने वैक्सीन की पहली व 4,795 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें