कन्नौज। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला रविवार को 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं तीन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजन किया गया। मेले में 1357 मरीजों का इलाज किया गया। जबकि आयुष्मान योजना के तहत 110 गोल्डन कार्ड वितरित किए गए।
नोडल अधिकारी डॉ.अजय कुमार मिश्रा ने रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 617 पुरुष, 534 महिलाओं और 206 बच्चों का इलाज किया गया, जिसमें 168 रोगियों की कोविड-19 की जांच की गई। आयुष्मान योजना के तहत 110 गोल्डेन कार्ड बनाए गए। मेले में आने वाले रोगियों की निशुल्क जांच, उपचार, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, परिवार कल्याण, हेपेटाइटिस बी व सी की जांचें, टीबी की जांच और नेत्र के रोगियों की जांच की गई। यह मेला प्रत्येक रविवार को आयोजित किया जाता है।