फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार वह जो गरीबों की सोचे और कार्य करे: सांसद सुब्रत

विज्ञापन
दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल व प्रमाण पत्र देते सांसद सुब्रत पाठक। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती पर कलक्ट्रेट परिसर में गरीब कल्याण मेले का आयोजन हुआ। यहां सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि सरकार वह जो गरीब के उत्थान के लिए सोचे और कार्य करे। भारत का विकास गरीबों के विकास से ही संभव हो सकता है। सरकारी योजनाएं गरीबों के उत्थान के लिए हैं।
विज्ञापन

भाजपा सांसद ने फीता काटकर व दीप जलाकर मेले का शुभारंभ किया। विभिन्न विभागों के स्टाल देखेे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन, संचारी रोग नियंत्रण, जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा, आयुष्मान भारत के गोल्डन कार्ड बनाने के स्टाल लगे। कोविड टीकाकरण हुआ। यहां सांसद ने कोविड की दूसरी डोज लगवाई। उद्यान विभाग की ओर से उमर्दा के एक्सीलेंस सेंटर फार वेजिटेबल की ओर से सब्जियों की पौध का प्रदर्शन किया गया। सांसद ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के माध्यम से दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, प्रशस्तिपत्र सहित ध्वनि यंत्र वितरित किए।
बैंकों की ओर से स्वयं सहायता समूहों को 480 लाख, ओडीओपी के 19 लाभार्थियों को 67.60 लाख समेत अन्य ऋण योजनाओं में करोड़ों रुपये दिए गए। सीडीओ आरएन सिंह ने मताधिकार के लिए शपथ दिलाई। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमकार शाक्य, परियोजना निदेशक एसके सिंह, उपनिदेशक कृषि आरएन सिंह, जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें