फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन में चार लूट, पुलिस सीमा विवाद में उलझी

विज्ञापन
लूट के शिकार दंपती से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज/नजरापुर। तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर हरियाली बाजार के आसपास चार दिन में चार लूट की वारदातों ने पुलिस सक्रियता की पोल खोल दी है। बुधवार रात आलू व्यापारी और गुरुवार दोपहर बाद बैंक से रुपये निकाल कर जा रहे दंपती को लूट लिया गया।
विज्ञापन

हरियाली बाजार के पास 15 अगस्त को बाइक सवार बदमाशों ने अधिवक्ता राकेश तिवारी को तमंचे के बल पर लूट लिया था। इसके बाद 17 को छविराम सिंह उर्फ छोटू मिस्री और 18 अगस्त की रात आलू व्यापारी रमेश कुमार के साथ बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की। तमंचे के बल पर रुपये छीन लिए। तिर्वा और सदर कोतवाली पुलिस सीमा विवाद में उलझी है। व्यापारी का कहना है कि सीमा विवाद के कारण लुटेरों के हौसले बुलंद हैं। पीड़ित तिर्वा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने जाते हैं, तो उन्हें सदर कोतवाली भेज दिया जाता। पुलिस के सीमा विवाद के चक्कर में पीड़ितों की दोनों कोतवाली में सुनवाई नहीं हो रही है।
वहीं गुरुवार को हरियाली बाजार के पास अरविंद सिंह के साथ लूट हुई। इनका मेडिकल कालेज के पास एक्सरे सेंटर है। अरविंद ने बताया कि वह आयुष्मान रिफाइनरी के पास रहते हैं। पत्नी और बेटा दीपक के साथ बाइक से बैंक गए थे। यहां से 45 हजार रुपये निकालकर लौट रहे थे। हरियाली बाजार के पास पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने बाइक को धक्का दे दिया। सिर पर तमंचा लगा दिया। दूसरे ने पत्नी को चाकू लगा दिया। पास रखे रुपयों समेत 50 हजार बदमाश लूट ले गए। दूसरी ओर सीओ दीपक दुबे का कहना है कि पीड़ित पक्ष की बात सुनकर पुलिस जांच कर रही है। जल्द बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन

बाइक सवार भाई-बहन से छीने जेवर
तिर्वा। आधार कार्ड सही कराकर घर लौट रहे भाई-बहन को तमंचा सटाकर जेवर लूट लिए गए। बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। कोतवाली के नान्हेपुर गांव निवासी सुनीता अपने भाई के साथ तिर्वा कस्बे से आधार कार्ड सही कराकर मायके रैगांवा जा रही थीं। तिर्वा-ठठिया मार्ग के बीच बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर जेवर लूट लिए। पीड़िता ने बताया कि उसके पास करीब डेढ़ लाख के जेवर थे। थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने बताया कि पीड़िता घटना स्थल को सही नहीं बता पा रही। कभी मंडी के पास तो कभी सुर्सी मोड़ पर बता रही है। घटना तीन बजे की बताई है। थाने में 6 बजे करीब बताने आई। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें