फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज के खिलाफ धरने पर बैठा परिवार

विज्ञापन
तहसील परिसर में धरने पर बैठा पीड़ित परिवार। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। खड़िनी चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग के सेवानिवृत्त दरोगा और परिजनों ने तहसील में धरना दिया। सीओ शिवकुमार थापा, सौरिख थानाध्यक्ष हरिश्याम सिंह ने पीड़ित परिवार से वार्ता की। कार्रवाई के आश्वासन पर लगभग तीन घंटे बाद परिजनों ने धरना स्थगित किया।
विज्ञापन

गुरुवार को सौरिख थाना इलाके के ग्राम गुबरिया निवासी सेवानिवृत्त दरोगा धनीराम, इनके बेटे संजीव, अजय, पंकज और तीनों बहुएं तहसील में धरने पर बैठ गईं। सेवानिवृत्त दरोगा ने बताया कि घरेलू बातों को लेकर बेटों में झगड़ा हो गया था। इसका समझौता ग्राम प्रधान ने करा दिया था। समझौते की जानकारी देने गए बेटों की पुलिस ने बेरहमी से पिटाई की। विरोध करने पर बहुओं के साथ भी अभद्रता की। समझौता कर लेने पर दस हजार रुपये की मांग की।
सीओ शिवकुमार थापा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर ले ली गई है। जांच और घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। जांच में दोषी पाए जाने पर चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस संबंध में पीड़ित धनीराम ने बताया कि धरना स्थगित किया गया। न्याय नहीं मिला तो दोबारा धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें