फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसक्रीम और बेकर्स की दुकान में लगी आग, शार्ट सर्किट से हुआ हादसा, तीन लाख का सामान जला

विज्ञापन
दुकान के बाहर पड़ा मलबा। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर के मुख्य मार्ग स्थित आइसक्रीम और बेकर्स की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल ने काबू पाया। तब तक तीन लाख रुपये का सामान जल गया। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी पवन और शैलू की नगर के मुख्य मार्ग पर आइसक्रीम और बेकर्स की दुकान है। यह मंगलवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए। रात में किसी समय शार्ट सर्किट से आग लग गई। बुधवार सुबह चार बजे के करीब लोगों ने शटर के नीचे से धुआं निकलता देखकर पवन को जानकारी दी।
पवन, शैलू और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। अग्निकांड की जानकारी दमकल को दी गई। कुछ देर में दमकल पहुंच गई। आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। तब तक दुकान में रखा काउंटर, फ्रिज समेत तीन लाख रुपये का सामान जल गया। दोपहर को क्षेत्रीय लेखपाल विजयकांत शुक्ला पहुंचे। नुकसान का आकलन किया। उन्होंने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें