फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से पिता की मौत, बेटा गंभीर

विज्ञापन
घायल युवक। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पिता-बेटा घायल हो गए। मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई। बेटे को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इनके पास हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन

कानपुर नगर क्षेत्र में शिवराजपुर थाना क्षेत्र के सदिकामऊ गांव निवासी ओमप्रकाश(55) कस्बे में परचून की दुकान पर काम कर परिवार का गुजारा करते थे। यह शनिवार सुबह बहन के घर थाना ठठिया के कुढ़िना गांव से बेटे विकास(17) के साथ बाइक से आ रहे थे। निचली गंग नहर की पटरी पर रास्ता भूल गए। इससे बाइक सवार पिता-बेटा बेला थाना क्षेत्र में पहुंच गए। बेला कस्बे के पास तिर्वा की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान ओमप्रकाश की मौत हो गई। घायल विकास को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें