फोटो 03- कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सारोतोप गांव के लोग। संवाद
अंडरपास न बनने से किया प्रदर्शन
सारोतोप के ग्रामीणों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। सदर तहसील के गांव सारोतोप के ग्रामीणों ने जीटी रोड चौड़ीकरण में अंडरपास न दिए जाने पर विरोध जताया है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
सारोतोप गांव के शमसुल कुमार, सोना, शकील अली, सलमान, मुफीर खां, निसार खां, गुलाम वारिस, अकील अली, इंतजार खां, शादाब खां, इश्तखार खां, इमरान, अरवाज समेत कई लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जीटी रोड चौड़ीकरण में उनके गांव को जाने वाले रास्ते के लिए अंडरपास नहीं दिया जा रहा है। इससे आने-जाने में दिक्कत होगी। जिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में ग्रामीणों ने एडीएम गजेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा।