इंदरगढ़ (कन्नौज)। बिजली समस्या से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बिजली व्यवस्था सही कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
कस्बे की आपूर्ति एक ट्रांसफार्मर से की जा रही है। अधिक लोड से ट्रांसफार्मर कई बार खराब हो चुका है। कटौती के बाद बिजली आने पर वोल्टेज हाई हो जाते हैं। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलने के साथ एक और ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में शिवम, आलोक, रवि पटेल, अशोक पटेल, अंकित पटेल, आदर्श पटेल, रामदयाल, प्रियांशु, बल्लू, प्रदीप, संदीप, शिवम, नितिन आदि लोग मौजूद रहे।