फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकर्म में नाकामयाब होने पर शराबियों ने किशोर को धुना

Fri, 15 Jun 2018 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो छिबरामऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

छिबरामऊ। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम कसियापुर में दो लोगों ने एक किशोर को पकड़ लिया और जबरन उसके साथ कुकर्म करने लगे। किशोर के विरोध करने पर दोनों ने उसे मारपीट कर घायल कर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित के पिता की तहरीर पर दो के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
ग्राम कसियापुर निवासी एक ग्रामीण ने गांव के ही आशीष कुमार पुत्र श्रीकृष्ण व रविकांत पुत्र श्यामल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 12 जून को वह श्रंगीरामपुर गंगाघाट पर गए थे।
विज्ञापन

घर पर उसकी बहन एवं पुत्र व पुत्री थी। शाम लगभग सात बजे गांव के ही आशीष व रविकांत उसके घर आए और उसके 14 वर्षीय पुत्र को नहाने के बहाने सबमर्सिबल पर ले गए। वहां दोनों ने शराब पी और फिर शराब के नशे में उन दोनों ने उसके पुत्र के साथ जबरन कुकर्म का प्रयास किया।
जब उसके पुत्र ने विरोध किया और शोर मचाया, तब दोनों ने उसे लात-घूसों से मारा-पीटा। इससे उसके गुप्तांग में चोट आई है। इसके बाद वह दोनों उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के बाद से वह और उसका बेटा काफी भयभीत हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर पास्को एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित किशोर को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें