फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के बैग से पांच हजार की नगदी पार

Fri, 06 Jul 2018 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो छिबरामऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। इस समय चोर और टप्पेबाज गिरोह शहर में वारदात को अंजाम देने के लिए छोटे-छोटे बच्चों का सहारा ले रहा है। गुरुवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमें शहर के एक इंटर कॉलेज की सेविका जो भारतीय स्टेट बैंक से रुपये निकालने आई थी, के बैग से एक बच्चे ने पांच हजार की नगदी पार कर दी। हालांकि लोगों ने उसे पकड़ लिया लेकिन तलाशी में उसके पास रुपये नहीं निकले। सीसीटीवी फुटेज में यह पूरी घटना कैद हो गई।
विज्ञापन

 नगर के मोहल्ला कटरा निवासी सुनीता पत्नी रमाकांत नगर पालिका रोड स्थित प्रभात कुमार दुबे गर्ल्स इंटर कॉलेज में सेविका के पद पर कार्यरत हैं। गुरुवार सुबह कॉलेज की अध्यापिकाओं की चेक लेकर 57 हजार रुपये निकालने भारतीय स्टेट बैंक शाखा गई थी। उन्होंने बैंक से रुपये निकालने के बाद बैग में रख लिया। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक बच्चे ने ब्लेड से बैग काटकर उसमें से पांच हजार की गड्डी पार कर दी। जैसे ही महिला को इस हरकत का पता चला, उसने शोर मचा दिया। इसी बीच बच्चे ने बैग से निकाले रुपये अपने दूसरे साथी को पकड़ा दिए। वह रुपये लेकर वहां से चंपत हो गया। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने बच्चे को पकड़ लिया। वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड और पुलिस के जवानों ने उससे पूछताछ की और जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास न तो ब्लड निकला और न ही रुपये निकले।
 उसकी जेब में बिस्कुट का पैकेट जरूर निकला। उसने अपना और पिता का नाम बताया और कहा कि वह मध्य प्रदेश के जनपद राजगढ़ अंतर्गत ग्राम करिया का रहने वाला है। वह अपनी नानी के साथ बैंक आया था। नानी उसे छोड़कर कहीं चली गई। पुलिस उसे कोतवाली ले आई। पुलिस ने पीड़ित महिला को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज
विज्ञापन

दिखाई जिसमें बच्चा बैग से रुपये निकाल कर अपने दूसरे साथी को देते दिखाई दे रहा है। पुलिस अब उसके साथी की तलाश में जुटी है। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार व्यास ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पकड़े गए बच्चे से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें