नगर के जीटी रोड हाइवे पर पश्चिमी बाईपास के पास
अचानक तेज धमाके के साथ ट्रक का टायर फट गया। टायर फटने से ट्रक की
रिपेयरिंग कर रहा मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका होते ही भगदड़
मच गई।
दुकान में काम कर रहे लोग भी भाग खड़े हुए। धमाके में घायल
मिस्त्री को लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने
प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। सैफई ले जाते समय रास्ते में उसकी
मौत हो गई। मिस्त्री की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
मोहल्ला
सैयदवाड़ा निवासी हनीफ का बेटा आसिफ (30) पश्चिमी बाईपास के पास स्थित
मोटर मैकेनिक की दुकान पर मिस्त्री था। शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे वह
ट्रक की रिपेयरिंग कर रहा था। इसी दौरान पास में रखी ट्रक की स्टेपनी का
टायर तेज धमाके के साथ फट गया।
हादसे में आसिफ गंभीर रूप से घायल
हो गया। धमाका होते ही वहां भगदड़ मच गई। दुकान के अंदर काम कर रहे लोग भाग
खड़े हुए। खून से लथपथ जमीन पर पड़े मिस्त्री को देख आसपास के लोग उसे
उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए।
प्राथमिक
उपचार के बाद हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे
सैफई ले जा रहे थे। उसने रास्ते में नगर के फर्रुखाबाद चौराहे के पास दम
तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए
भेजवाया।
मिस्त्री की मौत की जानकारी होते ही उसके घर कोहराम मच
गया। हादसे के बाद मृतक की पत्नी सुल्ताना बेगम का रो-रोकर बुरा हाल था।
मृतक के पांच बच्चे हैं।