पुलिस ने सर्विलांस टीम के साथ मिलकर तीन चोरों को
गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन बाइकें भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने
तीनों को जेल भेज दिया है।
सर्विलांस टीम प्रभारी मोहम्मद तारिक खां
व ठठिया थानाध्यक्ष संतोष व्यास को सूचना मिली कि क्षेत्र में तीन बाइक
चोर चोरी की बाइकें खरीदने और उन्हें बेचने का काम करते हैं।
इस
सूचना पर थानाध्यक्ष संतोष व्यास के साथ उन्होंने घनेपुरवा गांव में छापा
मारकर अनुज पाल पुत्र अरविंद पाल व छिबरामऊ कोतवाली के गांव सलेमपुर में
छापा मारकर उमेश चंद्र पुत्र रामचरन और ठठिया थाना क्षेत्र के कुरसारा गांव
निवासी संतोष कुमार पुत्र महादेव को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से तीन
बाइकें बरामद की गई हैं।