फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलते तार में चिपका ग्रामीण, मौत

Tue, 23 Aug 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लॉक के घारकोट के पास हाईटेंशन लाइन पर चिपका कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में रविवार शाम खेतों के बीच से निकली एचटी लाइन के झूलते तारों से चिपककर एक ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। तिर्वा कस्बे के शास्त्री नगर मोहल्ला के मूल निवासी दिनेश वाजपेयी (55) का प्रतापपुर गांव में खेत है।
विज्ञापन


रविवार शाम पांच बजे के करीब वह अपनी खेत में खड़ी फसल की देखरेख के लिए गए थे। अचानक एचटी लाइन का झूलता तार उनके शरीर से टच हो गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गए। परिजन उनको मेडिकल कालेज ले आए। यहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। तिर्वा कोतवाली में उनके पुत्र सुमित कुमार वाजपेयी ने हादसे की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें