फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर निकाह से किया इंकार

Sat, 16 Jun 2018 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो तालग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर निकाह से इंकार कर दिया। पीड़ित पिता ने 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन

 थाना तालग्राम के गदनापुर काजी निवासी नसरुदीन पुत्र भिखारी ने औरैया कैथावा निवासी साबिर पुत्र अजमत उसके भाई सलीम पुत्र अजमत, भाभी मरजीना,  रुखसाना बेगम व पिता अजमत पुत्र नत्थू, मोमना खातून पत्नी अजमत के खिलाफ तहरीर दी।

तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री रुखसार बानो की शादी औरैया कैथावा निवासी साबिर के साथ तय की थी। रुकाई के समय 50 हजार रुपये नगद व अन्य रश्मों में 51 हजार रुपये, सोने की अंगूठी दी। इसके बाद भी दहेज में एक लाख रुपये, बाइक , सोने की चेन की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


असमर्थता जताई तो निकाह के कुछ दिन पहले ही निकाह से इनकार कर दिया। कहा कि उसके साथ धोखाधड़ी कर शादी के नाम रुपये ले लिए। एसएसआई रामखिलाड़ी का कहना है जांच के बाद तहरीर के आधार पर कार्रवाई  की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें