फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में अवैध पान मसाला फैक्ट्री पकड़ी

Sun, 07 Jan 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सदर कोतवाली में खाली मसाला रैपर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सदर एसडीएम ने सीओ व पुलिस टीम के साथ शहर के एक मकान में छापा मारा। यहां  अवैध पान मसाला बनाने वाली फैक्ट्री चलती मिली। पुलिस ने मौके से आठ बोरी एक नामचीन कंपनी के खाली रैपर, एक बैग तंबाकू, मशीन बरामद की है। एक मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि पान मसाला कानपुर सप्लाई करता है।
विज्ञापन


सदर एसडीएम ने रविवार की देर शाम करीब सात बजे सूचना पाकर शहर के मोहल्ला सैय्यद बजरिया में हाशिम के घर छापा मारा। यहां एक नामी पान मसाला कंपनी का मसाला तैयार होते मिला। उन्होंने हाशिम से कंपनी के बारे में पूछताछ की। उसने बताया कि वह कंपनी के लिए माल तैयार करता है। एसडीएम ने उससे कंपनी के कागज मांगे जिसे न दिखाने पर उससे पान मसाला कंपनी के अधिकारियों से बात कराने को कहा। इस पर वहा बात नहीं करा सका। पुलिस टीम ने घर में छापेमारी की तो आठ बोरी पान मसाला कंपनी के खाली रैपर मिले। वहीं एक बैग तंबाकू जो बिक्री के लिए रखी गई थी बरामद की। पुलिस टीम खाली रैपर, मसाला बनाने वाली मशीन को कोतवाली ले आई।

पुलिस ने हाशिम को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीएम ने बताया कि वह पूरे मामले की जांच पड़ताल करेगी कि आरोपी पान मसाला बनाकर कानपुर में किस कंपनी को या कि न व्यापारियों को माल सप्लाई करता है। इस गिरोह में शामिल सभी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें