फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि गश्त बढ़ाए जाने के एसपी ने दिए निर्देश

विज्ञापन
राोकथ्‍ााम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसपी केबी सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में क्राइम मीटिंग कर अधीनस्थों को रात में गश्त तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठंड के इस मौसम में कोहरा पड़ने की वजह से चोरी, लूट आदि की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसलिए इन पर अंकुश लगाए रखने के लिए रात में गश्त में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान सड़क हादसों पर भी अंकुश लगाने के लिए ट्रैफिक प्लान बनाने की जरूरत पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने थाना वार अपराधों की समीक्षा करते हुए कहा जिन थाना क्षेत्रों में अधिक आपराधिक वारदात होंगी तो उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लंबित विवेचनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए और कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ मित्रवत व्यवहार होना चाहिए और जिन मामलों में लगे कि तत्काल एफआईआर दर्ज करें। किसी भी दशा में अपराधियों को हावी न होने दें। उन्होंने सराफा मार्केट और हाईवे आदि स्थानों पर पेट्रोलिंग गश्त को तेज करने का कहा। इसी के साथ ही उन्होंने दुर्घटनाओं में होने वालों मौतों को लेकर भी थानाध्यक्षों से सवाल करते हुए ट्रैफिक प्लान बनाकर उस पर अमल कराए जाने को कहा ताकि हादसों पर भी अंकुश लग सके। इस दौरान एसपी को सुझाव दिया गया कि पंखी चौराहा से घंटाघर रोड तक वन वे ट्रैफिक होना चाहिए। चौपहिया वाहन न जाएं और इस्लामिया इंटर कॉलेज के पास भी एंगिल लगाकर भारी वाहनों को जाने से रोका जाए। दुर्घटनाओं को लेकिन निगोही थानाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि उनके क्षेत्र में टिकरी मोड़ अंधा मोड़ है। यहां पर दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। मिर्जापुर, कलान एसओ ने भी अपने-अपने क्षेत्र में दुर्घटनाओं की वजह बताई। उन्होंने वारंटियों व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, सीओ सिटी सुमित शुक्ला, ट्रैफिक इंचार्ज विपिन शुक्ला व सभी थानों के थानेदार मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें