फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़कर स्पेयर पार्ट्स चुराए

Thu, 15 Dec 2016 11:58 PM IST
कन्नौज
विज्ञापन
दुकान में बिखरा सामान दिखाते राजवीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शहर की गीतापुरम कालोनी में चोरों ने स्पेयर पार्ट्स की दुकान का ताला तोड़ दिया। चोर यहां से स्पेयर पार्ट्स व अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन


 मनिकापुर निवासी राजवीर पुत्र महेंद्र सिंह का शहर की गीतापुरम कालोनी में मकान है। यह मकान के बाहर  मां वैष्णो आटो सेंटर के नाम से स्पेयर पार्ट्स की दुकान किए हैं। बुधवार की रात  चोरों ने इनके मकान का ताला तोड़ दिया। घर में घुसे चोरों ने दुकान के गेट में लगा ताला भी तोड़ दिया। चोर दुकान में रखे लगभग 40 हजार रुपये की कीमत के स्पेयर पार्ट्स, 10 हजार रुपये की कीमत के मोबिल आयल के डिब्बे और मकान में रखा गैस सिलेंडर चुरा ले गए।

गुरुवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे राजवीर टूटे ताले देखकर सन्न रह गए। दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। काफी देर तक पुलिस के न पहुंचने पर राजवीर कोतवाली पहुंच गए। इन्होेंने घटना की तहरीर पुलिस को दी। देर शाम तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। कोतवाल राजबहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें