फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी पति और ससुर गए जेल

Thu, 15 Dec 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज हत्या के आरोपी मृतका के पति छत्रपाल व ससुर रामभरोसे को कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। इस मुकदमे की तफ्तीश सीओ जहानाबाद निशांत शर्मा को दी गई है। पांच दिन पहले न्यूरिया क्षेत्र के औरिया गांव निवासी अनीता देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार को उसकी लाश घर में पड़े भूसे में दबी मिली थी। उसके पिता ने अनीता के पति छत्रपाल, ससुर राम भरोसे समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद हत्यारोपी छत्रपाल दबोच लिया था। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और इसका कारण अनीता का दुर्व्यवहार बताया था। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने मुकदमे के दूसरे आरोपी रामभरोसे को भी गिरफ्तार कर लिया। थाने में लिखा पढ़ी के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश पारित कर दिया। एएसपी डॉ. रामसुरेश यादव ने बताया कि मामला दहेज हत्या की धाराओं में दर्ज हुआ है। इसलिए विवेचना सीओ जहानाबाद निशांत शर्मा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें