फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति, सास, ससुर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। तीन दिन पूर्व क्षेत्र के गांव गुखरु में नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति सहित तीन ससुरालीजनों पर हत्या का मामला दर्ज किया है।


कानपुर नगर की बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के दुदवा जमौली गांव निवासी हरिश्चंद्र ने दो साल पूर्व सदर कोतवाली क्षेत्र के गुखरु गांव निवासी रामसागर से 22 वर्षीय पुत्री रिंकी की शादी की थी। गुरुवार की रात करीब नौ बजे संदिग्ध हालात में घर के अंदर रिंकी का शव मिला था।
विज्ञापन


रविवार को हरिश्चंद्र ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए पति राम सागर व उसके पिता राम किशन और सास शारदा देवी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि उन लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर गुरुवार को रिंकी को पीट-पीट कर मार डाला। कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


-सदर कोतवाली क्षेत्र के गुखरु गांव का मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें