फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीट दिया। मायके पक्ष ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। विवाहिता के पिता ने दामाद समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

छिबरामऊ कोतवाली के कुंवरपुर बनवारी निवासी शीशराम ने 2015 में बेटी राधा की शादी सदर कोतवाली के यूसुफपुर भगवान निवासी रामजीत के साथ की थी। परिवार के लोगों के साथ रामजीत दहेज में 50 हजार रुपयों की मांग करता था। मांग पूरी न होने पर शनिवार को रामजीत ने राधा को बेरहमी से पीट दिया।
सूचना पर पहुंचे पिता ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां हालत गंभीर बनी हुई है। पिता शीशराम ने रामजीत, उसके भाई शिवम, मां प्रेमवती और पिता चंद्र किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें