छिबरामऊ। ग्राम सुजात नगर हाथिन में मौसी के घर आए युवक को गांव के ही एक व्यक्ति ने मारपीट कर घायल कर दिया। उसकी बाइक भी तोड़ दी। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर देवरिया निवासी कुलदीप ने बताया कि गुरुवार को वह अपनी मौसी के घर ग्राम सुजात नगर हाथिन आया था। गांव का एक युवक गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। उसकी बाइक भी तोड़ डाली। उधर, इस संबंध में कोतवाल जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।