तिर्वा। दो अलग-अलग लोगों के बैंक खाते से किसी ने रुपये निकाल लिए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के लोहामढ़ गांव निवासी गुरुदेव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनके मोबाइल फोन पर विपिन गुप्ता नाम के व्यक्ति की कॉल आई। उसने धोखाधड़ी करके उसके खाते से चार हजार रुपये निकाल लिए।
वहीं दूसरी घटना में थाना ठठिया के हिम्मत पुर गांव निवासी मोहित कुमार ने बताया कि उसका कस्बे की पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। मोबाइल के जरिए बात करके ऑनलाइन धोखाधड़ी करके 22500 रुपये ट्रांसफर करा लिया। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।