फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग, महिला समेत दो मासूम झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। घर में लगी आग से किसान की पत्नी समेत दो मासूम बच्चे झुलस गए। परिजनों ने सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने तीन माह के मासूम की हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर कर दिया। पीड़ित किसान ने रंजिश के चलते आगजनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन

थाना इंदरगढ़ के डबाह गांव निवासी किसान अंकित कुमार रविवार दोपहर करीब 12 बजे खेत पर काम करने चला गया था। इस दौरान घर की छत पर छप्पर के पास पत्नी अनीता देवी, तीन वर्षीय बेटे आनंद और तीन माह के ऋषभ के साथ चारपाई पर सो रही थी। छप्पर में आग लग गई। नींद से जागने पर अनीता ने चारों ओर आग देखकर बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास किया। इस दौरान आग की चपेट में आकर मां और दोनों बच्चे झुलस गए। आग से झुलसी अनीता देवी और आनंद का मेडिकल कॉलेज तिर्वा में इलाज चल रहा है।
नाजुक हालत के चलते ऋषभ को अंकित ने कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित किसान अंकित ने बताया कि रंजिश के चलते कुछ लोगों पर घर में आग लगाने की आशंका है। आग से गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गई। तहसीलदार अनिल कुमार सरोज ने घटना की जानकारी की। उन्होंने बताया कि पीड़ित को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। अगर किसी ने आग लगाई है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें