मानीमऊ। चोरों ने दो आटो पार्ट्स की दुकानों के ताले तोड़कर हजारों का सामान पार कर दिया। पीड़ित दुकानदारों की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
सदर कोतवाली के मोचीपुर गांव निवासी साकिब और जहीर की जीटी रोड पर मोचीपुर रेलवे क्रासिंग के पास आटो पार्ट्स की दुकानें हैं। शनिवार रात दोनों अपनी-अपनी दुकानों में ताला लगाकर घर चले गए थे। रात होने पर चोरों ने दुकानों के ताले तोड़ दिए। साकिब की दुकान से करीब 60 हजार के पार्ट्स और जहीर की दुकान से करीब 45 हजार के पार्ट्स चोरी कर लिए। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार पाल ने बताया कि छानबीन चल रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। (संवाद)