नजरापुर। खेत की मेड़ काटने के विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। बचाने गए भाई को भी पीटा। दोनों घायल भाइयों को परिजनों ने सीएचसी भर्ती कराया। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
कोतवाली तिर्वा के बहेरिन गांव निवासी आशू ने बताया कि मंगलवार शाम पांच बजे के करीब खेत पर गया था। गांव के अनुपम, असित उर्फ अमन, संजीव और अजय ने खेत की मेड़ काट दी थी। जब विरोध किया तो चारों लोगों ने एक राय होकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों और चाकू से हमला कर दिया। बचाने आए भाई अरुण को भी पीटा। शोर सुन आसपास के लोग दौड़े तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायलों को सीएचसी तिर्वा भर्ती कराया गया। जहां से आशू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।