फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर 28 टीमें क्षय रोगियों की करेंगी खोज

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। राष्ट्रीय क्षय रोग कार्यक्रम पर जिला क्षय रोग अधिकारी ने घर-घर रोगियों की खोज कराकर उन तक दवा पहुंचाने के लिए 28 टीमों का गठन कर कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

लोगों के अंदर छिपे क्षय रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए राष्ट्रीय क्षय रोग अभियान के तहत जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जेजे राम ने सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि प्रत्येक टीम अपने अपने क्षेत्र में प्रतिदिन घर घर जाकर क्षय रोगियों की तलाश करेगी। जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि क्षय रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए नौ से 16 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। लोगों को रोग मुक्त करने के लिए उन्होंने 28 टीमों का गठन किया गया है जो कि गांव गांव जाकर सर्वे करेगी। सात सुपरवाइजर बनाए गए हैं। इस दौरान जो मरीज मिलेगें उनका उपचार कराया जाएगा। इस मौके पर डॉ. राजन शर्मा, डॉ. शिवप्रकाश राजपूत, डॉ. उमेश प्रताप सिंह, एलटी महेंद्र कुमार और शोभित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें