फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवकों ने घरों में घुसकर की छेडख़ानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के डाक बंगला रोड सरायमीरा इलाके में नशे में धुत पांच युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। घरों मेें घुसकर युवकों ने युवतियों और महिलाओं से छेड़खानी की। पुलिस के पहुंचने पर भाग निकले। घरों के पास लगे सीसीटीवी कैमरे से पुलिस ने तीन युवकों की पहचान की है।
विज्ञापन

शहर के रिहायशी इलाके डाक बंगला रोड सरायमीरा में मंगलवार रात करीब 11 बजे एक गेस्ट हाउस के पास पांच युवकों ने जमकर शराब पी। स्थानीय लोगों के विरोध करने पर युवकों ने घरों में घुसकर महिलाओं से छेड़खानी कर मारपीट की। स्थानीय लोगों की सूचना पर जब तक डायल 112 पहुंची तब तक युवक भाग निकले। एक केंद्रीय सैन्य कर्मचारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि घर में उनकी बेटियों के साथ युवकों ने छेड़खानी की। इसके बाद अलावा पड़ोस में भी रहने वाले दो घरों में घुसकर अश्लील हरकत की। सीसीटीवी कैमरे में पुलिस ने तीन युवकों की पहचान की है। बताया जा रहा है कि युवक पास के ही गांव देवधरापुर के रहने वाले हैं। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें